उडद- बीज उपचार

उडद- बीज उपचार

उड़द बीज का राइजोबियम उपचार

उड़द के दलहनी फसल होने के कारण अच्छे जमाव पैदावार व जड़ों में जीवाणुधारी गांठों की सही बढ़ोत्तरी के लिए राइजोबियम कल्चर से बीजों को उपचारित करना जरूरी होता है। एक पैकेट (200 ग्राम) कल्चर 10 किलोग्राम बीज के लिए सही रहता है। उपचारित करने से पहले आधा लीटर पानी का 50 ग्राम गुड या चीनी के साथ घोल बना लें। उसके बाद कल्चर को मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब इस घोल को बीजों में अच्छी तरह से मिलाकर सुखा दें। ऐसा बुवाई से 7-8 घंटे करना चाहिए।