उडद- खरपतवार नियंत्रण

उडद- खरपतवार नियंत्रण

उड़द के पौधों में खरपतवार नियंत्रण (Urad Plants Weed Control)

उड़द के पौधों में खरपतवार नियंत्रण पाने के लिए रासायनिक और प्राकृतिक दोनों ही विधियों का इस्तेमाल किया जाता है | रासायनिक विधि द्वारा फसल में खरपतवार नियंत्रण पाने के लिए बीजो की रोपाई के तुरंत बाद खेत में पेन्डीमिथालीन उचित मात्रा का छिड़काव किया जाता है | इसके अलावा प्राकृतिक विधि द्वारा खरपतवार पर नियंत्रण पाने के लिए निराई – गुड़ाई विधि का इस्तेमाल किया जाता है |

इसके लिए पौधों की पहली गुड़ाई बीज रोपाई के 30 दिन बाद कर दी जाती है, तथा बाक़ी की दूसरी और तीसरी गुड़ाई को 15 दिन के अंतराल में करना होता है |